जीनियस सर्च-2026 का भव्य आयोजन, छात्र और छात्राओं में पुरस्कार वितरित

हैदराबाद : जीनियस एजूकेशनल अकादमी और आर्य कन्या विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जीनियस सर्च-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र और छात्राओं को आमंत्रित किया गया। इस दौरान अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई।

मुख रूप से भाषण, निबंध, कविता, गीत, चित्रकारी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के निर्णायक और मुख्य अतिथि के रूप में मिलिंद प्रकाशन के प्रमुख श्रुतिकान्त भारती उपस्थित थे। उन्होंने सफल छात्र और छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया तथा प्रेरणा दायक संबोधन दिया।

अकादमी की अध्यक्षा डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव ने निर्णायक गण का और उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया एवं अध्यक्षीय भाषण दिया। कार्यक्रम में मेमेंटो लाइन्स क्लब की अध्यक्षा श्रीमती गीता तिवारी के सौजन्य से दिये। प्रतियोगिताओं का संचालन योगिता सिंह ने किया। डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव ने जीनियस अकादमी का विवरण प्रस्तुत किया। कु मदीहा ने जीनियस अकादमी की विशेषताओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें-

इस कार्यक्रम में स्टेनली डिग्री और पीजी कॉलेज चैपल रोड, सेंट जॉर्जेस डिग्री और पी जी कॉलेज आबिड्स, आर्य कन्या विद्यालय सुल्तान बाजार तथा नवजीवन विद्यालय रामकोट की उपस्थिति विशेष रूप से रही। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्र और छात्राओं को मेमेंटो और मेडेलों से पुरस्कृत किया गया। अन्य उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को भी मेडेल से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदीप जाजू, भक्तराम, श्रीमती गीता तिवारी, श्रीमती उमा तिवारी, श्रीमती शारदा देशपांडे, नीलम शिवानी, श्रीमती शोभा ठाकुर, श्रीमती सुमन गुप्ता, पद्मा टकसाली, भरत मुनि उपस्थिति थे। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती सुधा ठाकुर के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X