भव्य ब्राह्मण महाकुंभ का आगाज, दिया जाएगा यह संदेश, जानें स्थान और समय

हैदराबाद : अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन 27 एवं 28 दिसंबर को छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी उत्तरदेशीय ब्राह्मण सेवा समिति, छत्रपति संभाजीनगर द्वारा की जा रही है, जिसमें देशभर से महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्धजन सहभागिता करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह ब्राह्मण महाकुंभ समाज को एक विचार, एक संस्कार और एक सामर्थ्य के सूत्र में पिरोने का सशक्त प्रयास है। जैसे त्रिवेणी संगम सभी भेद मिटा देता है, उसी प्रकार यह आयोजन सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता और सेवा भावना को मजबूत करेगा। दो दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श, संगठनात्मक बैठकें तथा सांस्कृतिक एवं वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती विजया सचिन अवस्थी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा (महिला प्रकोष्ठ), अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (पंजी.), कानपुर ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि समस्त ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सेवा और संस्कार का प्रतीक है। उन्होंने देशभर के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं से आग्रह किया कि वे सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

वहीं महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस ब्राह्मण महाकुंभ के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा तथा समाज के युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व से जोड़ने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ सीमा मिश्रा ने इस वक्तव्य का समर्थन किया। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महाकुंभ संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव की दृष्टि से मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X