IPL-2025: तितर-बितर हो गईं टीमें, इसी बीच आई बड़ी खबर, इस माहौल में सबके मन में है यह सवाल…

हैदराबाद : आईपीएल-2025 को लेकर एक बड़ी खबरआई है। बीसीसीआई ने पाकिस्तान और भारत के बीच उठे तनाव के चलते टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया है। अगर आईपीएल फिर से शुरू करना है, तो बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में बाकी बचे मैच खेले जा सकते हैं। आईपीएल में अभी 16 मैच बाकी हैं। इन मैचों को लेकर बीसीसीआई सरकार से बात करके फिर से शुरू कर सकती है।

कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया हैं। इसके चलते बीसीसीआई ने आईपीएल को एक हफ्ते के लिए रोक दिया। यह भी साफ नहीं है कि अगर मई में आईपीएल को फिर से शुरू करना हो तो बीसीसीआई कब तक इस पर कोई फैसला लेगी। हालांकि, बीसीसीआई ने तीन शहरों को तैयार रखने का फैसला किया है। बीसीसीआई का कहना है कि इस माहौल में आईपीएल को जल्दी शुरू करना मुश्किल है। टीमों को इस बारे में बता दिया गया है। कई टीम को कहना है कि बाकी बचे मैच साल के अंत में खेले जा सकते हैं। मई में आईपीएल को फिर से शुरू करने में एक बड़ी परेशानी विदेशी खिलाड़ियों को वापस लाना है। आईपीएल के रुकते ही टीमें तितर-बितर हो गईं। खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए रवाना हो रहे हैं। उम्मीद है कि ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी शनिवार तक भारत छोड़कर चलो जाएंगे।

टीमों को उम्मीद है कि अगर आईपीएल मई में फिर से शुरू होता है, तो ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी वापस आ जाएंगे। लेकिन उनका कहना है कि अगर यह टूर्नामेंट 25 मई के बाद होता है, तो कोई गारंटी नहीं है। 25 मई को आईपीएल 2025 का फाइनल कोलकाता में होना था। इसके बाद कई खिलाड़ियों को दूसरे देशों के लिए खेलना है। साथ ही, 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी लॉर्ड्स में खेला जाना है। आईपीएल 2025 में कुल 57 मैच हो चुके हैं। 8 मई को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच धर्मशाला में 58वां मैच चल रहा था। लेकिन 10.1 ओवर के बाद इसे रोक दिया गया। आईपीएल ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि उस मैच को दोबारा खेला जाएगा या नहीं। अभी 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच बाकी हैं।

पहले हैदराबाद में पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच होने थे। वहीं, कोलकाता में दूसरा क्वालीफायर और फाइनल मैच होने थे। बीसीसीआई के सामने कई मुश्किलें हैं। सबसे बड़ी मुश्किल विदेशी खिलाड़ियों को वापस लाना है। कई खिलाड़ियों के दूसरे देशों के साथ मैच हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी है। इस माहौल में सबके मन में एक सवाल है कि आईपीएल के बाकी बचे मैच कब और कहाँ खेले जाएंगे। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X