हैदराबाद : हुजूराबाद उपचुनाव के बाद तेलंगाना में टीआरएस और बीजेपी के बीच घामासान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री केसीआर ने रविवार को जिस रेंज में मीडिया सम्मलेन में बीजेपी नेताओं पर हमला किया था, तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष बंडी संजय ने भी सोमवार को पार्टी कार्यालय में उसी रेंज में केसीआर पर जवाबी हमला किया। साथ ही केसीआर की ओर से बीजेपी नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी की कड़ी शब्दों में निंदा की। कहा कि केसीआर का प्रेस कांफ्रेंस बीजेपी पर कीचड़ उछालने के लिए अलावा कुछ और नहीं था।
बंडी संजय ने केसीआर पर गंभीर आरोप लगाया कि इन सात साल के शासनकाल में किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है। मुख्यमंत्री के असमर्थ शासन के कारण तेलंगाना में अनेक किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। तेलंगाना सरकार कह रही है कि 62 लाख एकड़ में धान फसल उगाई गई है। यह एक बड़ा घोटाला है। तेलंगाना सरकार एक बार किसानों से कहती है कि धान की फसल न करें और दूसरी बार कहती है कि कपास की खरीदी नहीं कर सकते हैं। इस प्रकार अलग-अलग बयान देकर तेलंगाना के किसानों को गुमराह किया जा रहा है। तेलंगाना सरकार ने 2015 में ही वैट पर 4 फीसदी बढ़ोत्तरी की थी। इस समय देश में सबसे ज्यादा वैट वसूल करने वाले राज्यों में तेलंगाना दूसरे स्थान पर है। तेलंगाना को एक लीटर पेट्रोल पर 28 रुपये वैट के रूप मिल रहा है।
बंडी संजय ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लेकर आने का प्रस्ताव रखा तो तेलंगाना सरकार उसके आड़े आई। क्या यह सच नहीं है? देश के 24 राज्यों ने वैट को घटाया है। केसीआर वैट को क्यों नहीं घटा रहे हैं? सभी लोग मान बैठे थे कि केसीआर के प्रेस मीट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की घोषणा की जाएगी। मगर केसीआर ने केवल केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए प्रेस मीट की है।
संबंधित खबर :
CM KCR ने आंखे किये लाल, बोले- “BJP को न केवल तेलंगाना में बल्कि केंद्र में भी भगा-भगाकर अंत करेंगे”
बीजेपी अध्यक्ष ने सवाल किया कि कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली गये केसीआर ने वहां जाकर क्या किया है बताये। आखिर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को रोक दिया है। अब केसीआर को दिल्ली जाकर इंडिया गेट के पास घास उखाड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इतने दिनों से केसीआर केवल बातें बघारते आ रहे हैं। इसके सिवा किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है। अब दिल्ली जाकर धरना करें तो लोग केसीआर पर पत्थरों से हमला करेंगे। अब केसीआर को एक झूठ विभाग खोल लेना चाहिए और उस विभाग को दामाद को सौंप दे तो बेहतर होगा।

