नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने भारत फाइबर (Bharat Fiber) ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एक अनोखा डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लान पेश किया है। टेलीकॉम इंडस्ट्री में पहली बार (देश में पहली बार) BYO OTT बिल्डर पोर्टल (Build Your Own OTT) को BSNL ने लॉन्च किया है। इसके जरिए ग्राहक बंधे हुए पैकेज के बिना 25 से ज्यादा प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म में से अपनी पसंद के OTT चुनकर, खुद का OTT पैक कस्टमाइज कर सकते हैं।
BSNL OTT की खासियतें
25 से ज्यादा OTT ऐप्स में से पसंदीदा चुनने की सुविधा दी है। जियोहॉटस्टार, ZEE5, सोनी लिव, हंगामा, फैनकोड, होईचोई, शेमारू मी, लायंसगेट प्ले जैसे 25 से ज्यादा टॉप OTT ऐप्स इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं। हर महीने यूजर्स अपनी प्राथमिकता के हिसाब से OTT पैक्स में ऐप्स को बदलने की सुविधा भी दी है। सभी ऐप्स को अलग-अलग सब्सक्राइब करने के खर्च की तुलना में, BSNL पोर्टल के जरिए कॉम्बो के रूप में पाने से सबसे कम कीमत पर मनोरंजन मिलता है।
BSNL BYO OTT प्लान की जानकारी
BSNL भारत फाइबर BYO OTT बिल्डर पोर्टल
25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म में से पसंदीदा चुनने की सुविधा
सिनेमा प्लस (Cinemaplus.bsnl.co.in) नाम से वेबपोर्टल
इंडस्ट्री में पहली बार पसंदीदा पैक कस्टमाइजेशन
हर महीने पैक बदलने का मौकाऑफर कैसे पाएं?
Also Read-
भारत फाइबर ग्राहक सीधे cinemaplus.bsnl.in वेबसाइट पर जाकर अपने ब्रॉडबैंड नंबर से लॉगिन करें। गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से BSNL न्यू सेल्फ केयर ऐप डाउनलोड करके भी आसानी से अपना OTT पैक कस्टमाइज कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए BSNL टोल फ्री नंबर 1800-4444 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा आ रही है, ऐसे में BSNL भारत फाइबर यूजर्स को यूजर्स की प्राथमिकता के आधार पर OTT सेवाएं देने वाला यह नया पोर्टल काफी मदद करेगा। कम खर्च में मनोरंजन चाहने वाले फाइबर यूजर्स के लिए यह एक नया डिजिटल अनुभव देगा।
