ऑटो ड्राइवर का साहस, जान की परवाह किए बिना पकड़ा चैन स्नेचर, सीपी सज्जनार ने किया सम्मानित

हैदराबाद : एक ऑटो ड्राइवर की बहादुरी की सीपी सज्जनार ने सराहना की। ऑटो ड्राइवर ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने की कोशिश कर रहे चेन स्नेचर को पकड़कर साहस का परिचय दिया। यह घटना देर से सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेगमबाजार जिन्सी चौराहा इलाके में एक महिला अपनी बहू के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थीं। डबीरपुरा का रहने वाला चेन स्नेचर मोहम्मद सोहेल ने महिला के गले की सोने की चेन छीनने की कोशिश की। इसी दौरान चेन स्नेचर की स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी समय पीड़िता महिला ने जोर से चिल्लाया।

यह भी पढ़ें-

उसी समय वहां से गुजर रहे ऑटो ड्राइवर मोहम्मद जाहेर ने यह देखा और उसने तुरंत ऑटो वापस मोड़कर, वाहन से उठकर भागने की कोशिश कर रहे चेन स्नेचर को अपनी ऑटो से टक्कर मार दी। चेन स्नेचर ने ऑटो ड्राइवर पर डंडे से हमला भी कर दिया। फिर भी वह अपनी जान की परवाह न करते हुए चेन स्नेचर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीसी कैमरों में यह दृश्य रिकॉर्ड हो गया। सीपी सज्जनार ने ऑटो ड्राइवर जुहेर को सम्मानित कर प्रशंसा पत्र दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X