हैदराबाद: मंत्री केटी रामाराव (केटीआर) ने नगर के मणिकोंडा नाले में एक व्यक्ति गिरने और उसकी मौत हो जाने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्री ने विधान परिषद में कहा कि हमारे विभाग की गलती के कारण रजनीकांत नामक व्यक्ति की नाले में गिर जाने से मौत हो गई है।
केटीआर ने कहा कि ड्रेनेज नाले के आसपास रेलिंग नहीं लगाना हमारे विभाग की गलती रही है। हैदराबाद की सड़कों पर पानी जमा होने पर केटीआर ने कहा कि सड़क और पानी के बीच दुश्मनी हैं।
मंत्री केटीआर ने कहा, “मणिकोंडा नाले में एक व्यक्ति की मौत की घटना में निश्चित रूप से हमारे विभाग की लापरवाही रही है। यह एक दर्दनाक हादसा है। हम इस घटना की जिम्मेदारी लेते हैं। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे। घटना के लिए जिम्मेदार दो सहायक इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। घटना की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।”
संबंधित खबर :
हैदराबाद: मणिकोंडा नाले में बह गये व्यक्ति का अब तक नहीं चला पता, विशेष टीमें कर रही हैं तलाश
मंत्री ने यह भी कहा, “इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो पाये इसके लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये दिये जा चुके हैं। कांग्रेस के एमएलसी जीवन रेड्डी की मांग पर पीड़ित परिार को 10 लाख रुपये और सहायात राशि दी जाएगी।”
