हैदराबाद : ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद का 26वाँ वार्षिकोत्सव 26 जनवरी को रामकोट हैदराबाद स्थित सरोजिनी देवी हॉल में आयोजित भव्य रूप से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जीवेश कुमार (बिहार विधान सभा सदस्य, जाले, दरभंगा, पूर्व शहरी विकास एवं आवास मंत्री) ने ब्रह्मर्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भूमिहार ब्राह्मण हैं। हालांकि, हमारा मूल ब्राह्मणत्व है। ब्राह्मण का काम दान देना और लेना दोनों होता है, लेकिन भूमिहार दान लेता नहीं सिर्फ़ दान देने वाला ब्राह्मण है। अतः हम षट्कर्मिये नहीं, पंचकर्मिय ब्राह्मण हैं। हमें अपना परिचय सिर्फ़ भूमिहार न कहकर भूमिहार ब्राह्मण के रूप में देना चाहिए।
इसी क्रम में समाज के अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्र ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि मुख्य अतिथि ने आज हम सभी ब्रह्मर्षियों को स्वयं से परिचय करवाया है। साथ ही उन्होंने समाज की महत्ता और इसे चलाने में सभी सदस्यों के सहयोग की बात की और विगत तीन वर्षों से उनके साथ काम कर रही कार्यकारिणी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से उन्होंने महिलाओं के मेहनत और प्रयास के लिए सराहना की जिससे प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम और अधिक मनोरंजक और आकर्षक बन पा रहा है।

समाज के सह सचिव पंकज कुमार सी ए ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम उपाध्यक्ष अनीता राय, कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, विनोद कुमार राय, अमर सिंह, मुकेश कुमार, स्वप्निल राय, पूर्व अध्यक्ष गोविंद राय, सुधा राय, अमित मिश्रा, प्रियंका सिंह, डॉ अमृता सिंह, श्वेता राय आदि के अथक प्रयास से संपन्न हो सका है। इंद्रदेव सिंह ने विशेष रूप से आर्थिक सहयोग देकर कार्यक्रम की सफलता के भागीदार बने है।
Also Read-
दो भागों में आयोजित इस कार्यक्रम के द्वितीय भाग का शुभारंभ श्रीमती अनु कुमारी के संचालन में दीप प्रज्वलन एवं भगवान परशुराम तथा स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात् अमर कुमार एवं विनोद राय ने मुख्य अतिथि तथा जय किशोर सिंह ने अध्यक्ष को पुष्प माला से स्वागत किया। कुमारी आद्या एवं कुमारी भाव्या ने मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किए। श्रीमती अनीता राय ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया ।
सेक्रेट्री रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पंकज कुमार सी ए ने अपने उद्बोधन में पिछले एक वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों का रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह ने विभिन्न आयोजनों में हुए आय और व्यय का लेखा जोखा संपूर्ण समाज के समक्ष रखा। महिला अध्यक्षा श्रीमती उषा शर्मा की ओर से कार्यकारिणी सदस्य स्वप्निल राय ने महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। अमेरिका से इंद्रदेव सिंह द्वारा रिकॉर्डेड संदेश सभा के समक्ष रखा गया ।

सभी वक्ताओं ने अधिक से अधिक युवा पीढ़ी को समाज में आगे आने और समाज को आगे बढ़ाने की अपील की साथ ही समाज के परशुराम मंदिर में सहयोग हेतु समाज बंधुओं को आगे आने का आह्वान किया। अवसर पर आर्यन उपमन्यु को नोएडा नेशनल सम्मिट में फ्यूचर सी ई ओ का प्रथम पुरस्कार जीतने हेतु समाज की ओर से विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
साथ ही समाज के मेधावी बच्चे जिन्होंने 2025 में में दसवीं और बारहवीं कक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त किये हैं उन्हें सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में बारहवीं कक्षा के लिए रूपाशी सिंह (86%), दसवीं के लिए अमय सिंह (98%), हर्षित कुमार (95%), अक्षत राय (94.8%), वंश व्यान (94.8%), अक्षिता रानी (92%), आन्या सिंह (92%), रीया कुमारी (90.5%), राधा ठाकुर (86%) और पल्लवी मिश्रा (81%) को समाज द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। प्रत्येक वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी अवसर पर समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया जिसमें राम राजी देवी, कृष्ण कुमार सिंह, रामानंद शर्मा, कमला सिंह एवं श्रीमती राजकली देवी को शॉल ओढ़ाया गया।
अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मानवेन्द्र मिश्र, गोविंद जी राय, सुजीत ठाकुर, डॉ अमृता सिंह एवं डॉ ध्रुव कुमार राय के सहयोग से छात्रवृत्ति प्रदान किया जिसका लाभ सौम्या कुमारी, सुमित कुमार, आकृति सिंह, गुंजन चौधरी, अमित कुमार, प्रिंस कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, पल्लवी मिश्रा, तान्या मिश्रा, शुभम मिश्रा एवं विशाल को मिला।
अवसर पर आगामी दो वर्षों हेतु चयनित कार्यकारिणी की घोषणा की गई और मुख्य अतिथि के द्वारा उन्हें शपथ ग्रहण करवाया गया। अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता राय, महासचिव सीए पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष शिशिर मिश्रा, सहसचिव प्रकाश चौधरी व मुकेश कुमार, महिला अध्यक्ष गीतू शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मानवेन्द्र मिश्र, सुनील सिंह, अनुराग शर्मा, सुजीत ठाकुर, अमर सिंह, विनोद राय, मोहन कुमार सिंह, स्वप्निल राय, पूजा मिश्रा एवं अरुण कुमार चौधरी ने आगामी दो वर्षों के लिए समाज के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ ली।
इस विशेष अवसर पर विगत तीन वर्षों से कार्य कर रही कार्यकारिणी सदस्यों को शॉल से सम्मानित कर विदाई दी गई। श्वेता राय और अभिषेक राय के सुंदर संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सानवी और आद्या द्वारा क्लासिकल नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ हुआ। तत्पश्चात समाज के बच्चों एवं महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के नृत्य, संगीत, नाटिका, प्रहसन आदि के द्वारा सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति देकर सभा को भवविभोर किया।
एक ओर जहाँ स्वेता राय, डॉ अमृता, ऋतु बाला, अपनम मिश्रा, राखी पांडे, सुधा राय, पल्लवी ने सुंदर स्किट के माध्यम से और अभिषेक राय ने भावपूर्ण कविता सुनाकर समाज की प्रेरणादायी व्यक्तित्व स्वर्गीय डॉ अहिल्या मिश्र को श्रद्धांजलि देकर सब को भावविभोर किया वहीं मीतू शर्मा, श्रेया, प्रियंका सिंह, गीतू शर्मा, राहुल कुमार सिंह, आदित्री सिंह द्वारा महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका की रोमांचक प्रस्तुति से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इसकी भूमिका में श्रीमती सुधा राय ने सनातन धर्म और शिव एवं शक्ति के संबंध में बताया।
विष्णु के दशों अवतारों की प्रस्तुति समाज के नन्हे कलाकार सृष्टि राय, दृष्टि राय, नीलांजली राय, आदित्री सिंह, शाश्वत राय, ईधांत मिश्रा, तान्या, शुभम्, पल्लवी और रेयांश ने देकर सबका मन मोह लिया। प्रियंका सिंह के नेतृत्व में आदित्री, अभिनव, शुभम, तान्या, पल्लवी, दृष्टि, श्रृष्टि, नीलांजलि, सानवी, आराध्या, रेयांश, शुभी, वृद्धि, सिमरन आदि कलाकारों ने मनभावन डार्क लाइट प्रस्तुति दी। इस नृत्य की कलाकारी देखते ही बनती थी। शाश्वत और पल्लवी द्वारा हास्य नाटिका शर्मा जी का दवा खाना की प्रस्तुति ने वातावरण को ख़ुशनुमा बनाया। इसके अतिरिक्त कई सोलो नृत्य और संगीत की भी प्रस्तुति दी गई।
राखी पांडे, अपनम मिश्रा और स्वप्निल राय ने छोटे छोटे मनोरंजक प्रश्नों के साथ लोगों का मनोरंजन कर उन्हें कार्यक्रम से जोड़े रखने में मदद की। इन कार्यक्रमों में सूत्रधार की भूमिका उपाध्यक्ष अनीता राय ने निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को समाज द्वारा पारितोषिक प्रदान किये गये। श्रीमती गीतू शर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य एस एन शर्मा, गीता मिश्रा एवं सम्माननीय सदस्य रजनीकांत राय एवं रत्नेश कुमार उपस्थित हुए। इनके अतिरिक्त सुभाष सिंह, सुमन सिंह, सतीश सिंह, विधात्री सिंह, निशा मिश्रा, डॉ आशा मिश्र, जी पी शर्मा, प्रतिभा शर्मा, रजनीश सिंह, आभा कुमार, माधुरी राय, उमेश सिंह, अरुण चौधरी, सुशील राय, सीमा सिंह, सुधीर राय, रंभा राय, कल्पना चौधरी, रश्मि सिंह, सरोज सिंह, सुमन तिवारी, रागिनी सिन्हा, पिंटू सिंह, अनुपम चौधरी, भूपेन्द्र कुमार मिश्रा, एस एन शर्मा काटेदान, मिलन कुमार सिंह, डॉ ध्रुव कुमार राय, आर एस शर्मा, उमेश सिंह, सतीश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, राजीव शर्मा आदि सदस्यों ने अपनी उपस्थिति प्रदान प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। अवसर पर जायकेदार भोज और अल्पाहार का सभी लोगों ने आनंद लिया।
इससे पहले गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समाज के सदस्यों ने परशुराम मंदिर जगतगीर गुट्टा में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर राष्ट्रधर्म का फ़र्ज़ निभाते हुए अध्यक्ष के साथ मिलकर राष्ट्रध्वज लहराया और राष्ट्रगान गाकर गणतंत्र दिवस मनाया।
