ब्रह्मर्षि समाज हैदराबाद कार्यकारिणी की विशेष बैठक, दिवाली मिलन पर लिये गये बड़े-बड़े फैसलें, पढ़ें और जानें

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि समाज हैदराबाद के कार्यकारिणी की विशेष बैठक बुधवार को ऑन लाइन माध्यम से हुई। समाज के महासचिव सुनील सिंह ने प्रेस को बताया कि यह बैठक समाज के अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में की गई। बैठक का विषय आगामी दिवाली मिलन समारोह का आयोजन था। बैठक में फैसला लिया गया कि 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से जगतगिर गुट्टा स्थित समाज के अपने परशुराम मंदिर प्रांगण में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन करेगा।

बैठक में उपस्थित समाज की उपाध्यक्ष अनीता राय, सहसचिव पंकज कुमार (सी ए), कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह, स्वप्निल राय, अमर सिंह, तिरुपति राय, रंजीत कुमार शुक्ला, डॉ आशा मिश्र, प्रियंका सिंह एवं इंद्रदेव सिंह ने समारोह से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन के लिए एक सुनियोजित रुप रेखा बनाई गई और प्रीति भोज तथा अल्पाहार का मेन्यू तय किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर म्यूजिक और लाइट की व्यवस्था के साथ साथ और उचित सजावट का प्रबंध भी किया जाएगा। साज-सज्जा, ख़ान-पान एवं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनील सिंह, मोहन सिंह और अमर सिंह को सौंपी गई। सदस्यों के मनोरंजन हेतु अवसर पर बच्चों के लिए पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता की जाएगी एवं बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

साथ ही विगत दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गरबा नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा। इन सभी मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी अनीता राय ने लिया और आश्वस्त किया कि स्वप्निल राय, गीतू सिंह और पूजा मिश्रा के साथ मिलकर वे एक मीटिंग करेंगी ताकि सभी कार्यक्रम विधिवत संपन्न हो सके। उन्होंने मंदिर प्रांगण में 101 दीया जलाकर माँ लक्ष्मी का स्वागत करने का सुझाव भी दिया।

बैठक में उपस्थित बाकी सदस्य इंद्रदेव प्रसाद सिंह, पंकज़ कुमार, रंजीत कुमार शुक्ला, तिरुपति राय के साथ साथ गोविंद राय और विनोद राय से गुज़ारिश की गई कि वे कार्यक्रम में पधारने हेतु समाज के सदस्यों को आमंत्रित करें। उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी ब्रह्मर्षि बंधुओं से आग्रह किया कि वे अपने समस्त परिवार एवं बंधु-बांधवों के साथ इस दिवाली मिलन समारोह में शामिल होकर इसका आंनद लें और अपनी उपस्थिति से भव्य रूप प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X