वियतनाम में ‘विप्हा’ तूफान का कहर, पलटी बोट, 34 लोगों की मौत, देखें हादसा का वीडियो

हैदराबाद : वियतनाम में बड़े हादसे का मामला सामने आया है। यहां अचानक आए तूफान की वजह से एक टूरिस्ट बोट पलट गई। हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग लापता है। मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित खबरों के अनुसार, जो नाम पलटी, उसका नाम ‘Wonder Sea’ बताया जा रहा है। इस नाव के ऊपर 48 यात्री और चालक दल के 5 लोग सवार थे।

सभी लोग हालोंग की खाड़ी में सैर के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग वियतनाम के रहने वाले थे। हादसे के बाद रेस्क्यू कर बचाव टीमों ने 11 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। फिलहाल कई लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इससे पहले 12 लोगों को बचाने का दावा किया गया। रेस्क्यू टीमों ने एक ऐसे 14 वर्षीय किशोर को भी बचाया है, जो हादसे के बाद लगभग 4 घंटे तक उल्टी नाव में फंसा रहा। उसे सेफ ढंग से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकतर लोग टूरिस्ट थे, जो यहां घूमने के इरादे से आए थे। इनमें लगभग 20 बच्चे शामिल थे। ये सभी लोग मूल रूप से वियतनाम की राजधानी हनोई के रहने वाले बताए गए हैं।

https://twitter.com/i/status/1946631824631029913

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि एक उष्णकटिबंधीय तूफान इस इलाके में तेजी से सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि ‘विप्हा’ नाम का यह तूफान अगले सप्ताह तक देश के उत्तरी इलाकों में सक्रिय हो सकता है। हालोंग की खाड़ी के तटीय इलाकों में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले भी वियतनाम में ऐसे हादसे हो चुके हैं। हालांकि विभाग की ओर से समय-समय पर तूफान आदि को लेकर एडवाइजरी जारी की जाती है। इसके बाद भी लोग नियमों की अनदेखी करते हैं।

Also Read-

వియత్నాంలో పడవ బోల్తాపడి 34 మంది మృతి

హైదరాబాద్ : వియత్నాం తీరంలో ఓ పర్యాటక ప్రయాణం విషాదాంతమైంది. హా లాంగ్ బే సమీపంలో పర్యాటకులతో వెళ్తున్న పడవ ఒకటి అకస్మాత్తుగా వాతావరణం మారిపోవడంతో నీళ్లలో మునిగిపోయింది. ఈ ఘటనలో 34 మంది ప్రాణాలు కోల్పోయారు, మరో ఎనిమిది మంది గల్లంతయ్యారని సమాచారం.

మొత్తం 48 మంది పర్యాటకులు, 5 మంది సిబ్బందితో పడవ పయనమవుతుండగా, బలమైన గాలులు, అలలు కారణంగా అదుపుతప్పి నీటిలోకి బోర్లాపడింది. స్థానిక అధికారులు, సహాయక బృందాలు వెంటనే స్పందించి నాలుగు గంటల పాటు శ్రమించి 11 మందిని సురక్షితంగా బయటికి తీశారు. దురదృష్టవశాత్తూ మిగతా వారు నీటిలో చిక్కుకుపోయారు. గల్లంతైనవారిలో చాలా మంది చిన్నారులే కావడం మరింత కలచివేస్తోంది. అధికారిక సమాచారం ప్రకారం పడవలో సుమారు 20 మంది పిల్లలు ఉన్నారు.

ప్రస్తుతం వియత్నాం కోస్టల్ గార్డ్, డైవర్లు, వైద్య సిబ్బంది గాలింపు, సహాయక చర్యల్లో నిమగ్నమై ఉన్నారు. గల్లంతైన వారి ఆచూకీ కోసం డ్రోన్లు, హెలికాప్టర్లు సాయంతో విస్తృతంగా గాలింపు కొనసాగుతోంది. అధికారులు వాతావరణ హెచ్చరికలపై నిర్లక్ష్యం జరిగిందా అన్న కోణంలో విచారణ ప్రారంభించారు. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X