Road Accident: ऑटो और कार के बीच भिड़ंत, सात महिलाओं मजदूर की मौत, 11 घायल

हैदराबाद: कर्नाटक के बीदर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में सात महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य घायल हैं। एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादास बीदर जिले के चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव के पास हुआ।

मृतकों में सभी महिलाओं मजदूर थीं। काम के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी बीच ऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के पास आमने सामने ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मणि बाई (60) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X