आंध्र प्रदेश में अजीबोगरीब घटना, मछली पकड़ रहे व्यक्ति के नाक में घुसा झींगा और…

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आई है। रामकृष्ण नामक व्यक्ति गणपवरम में मछली पकड़ रहा था, तभी एक झींगा उसकी नाक में घुस गया।

नाक में घुसा झींगा बहुत कोशिश के बाद भी बाहर नहीं आया। इसके चलते रामकृष्ण को सांस लेना मुश्किल हो रहा था। उसे तड़पते देख उसके साथियों ने इलाज के लिए भीमावरम के एक निजी अस्पताल में ले गये। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी किया। इसके बाद नाक में फंसे झींगा को बाहर निकाला।

डॉक्टरों ने कहा कि झींगा की रीढ़ उसकी नाक में फंस चुकी थी। इसीलिए वह बाहर नहीं निकल पाया। उन्होंने कहा कि जब झींगा को बाहर निकाला गया तो यह जीवित था। डॉक्टरों ने रामकृष्ण को अस्पताल से छुट्टी दे दी। क्योंकि उसकी नाक पर मामूली चोट के अलावा कोई और समस्या नहीं थी।

इसी साल अप्रैल में तमिलनाडु में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। पुदुकोट्टे जिले के अन्नवासल में सातवीं कक्षा का छात्र अरुल अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए गांव के पास की नहर में गया था। तभी अरुल की नाक में एक मछली का बच्चा फंस गया।

परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल ले गये। डॉक्टरों ने सावधानी से मछली का बच्चा को नाक से बाहर निकाला। यह देख बच्चे के माता-पिता ने राहत की सांस ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X