हैदराबाद : डियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 49वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हरा दिया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। 173 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन ही बना पाई। हर्षल पटेल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 28, डेवोन कॉनवे ने 56, अंबटी रायुडू ने 10, मोईन अली ने 34 और ड्वेन प्रिटोरियस ने 13 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा समेत 5 बल्लेबाज दस का आंकड़ा नहीं छू पाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद और वानिंदु हसरंगा भी एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से दिनेश कार्तिक 17 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी की ओर विराट कोहली ने 30, फाफ डुप्लेसिस ने 38, महिपाल लोमरोर ने 27 गेंद में 42, रजत पाटीदार ने 15 गेंद में 21 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेश थीक्षना 27 गेंद में 3 और मोईन अली ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। ड्वेन प्रिटोरियस ने एक विकेट लिया। मैच में ग्लेन मैक्सवेल और हर्षल पटेल रन आउट हो गये। महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। चेन्नई की टीम में मिशेल सैंटनर की जगह मोईन अली आए। वहीं, इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बिना बदलाव के उतरी। (एजेंसियां)
इस मैच में दोनों टीमें-
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबटी रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी और महेश थीक्षाना।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।
