आर्य कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डॉ प्रतापरुद्र ने दिया संदेश

हैदराबाद : आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल (देवीदीन बाग, हनुमान टेकड़ी, सुल्तान बाजार) में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता रेड्डी के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया।

आर्य समाज प्रमुख डॉ प्रतापरुद्र ने स्वतंत्रता दिवस उपलक्ष में पर्व संदेश दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता रेड्डी का सम्मान प्रदीप जाजू मंत्री, शिक्षण समिति ने शाल ओढ़ाकर किया। पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्त राम ने उन्हें सत्यार्थ प्रकाश तेलुगु पुस्तक प्रेम भेंट की।

यह भी पढ़ें-

इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद रामचन्द्र राजू, कुमारी भरनी, प्रेमचन्द मुनोत, भरत‌ मुनि, अशोक जाजू, मधुराम, गार्गी, सुधा रानी, वाई. पद्मा, वीणा शुक्ला, चित्रा, मालिनी, नीखीला, ममता जैन, माधवी लता, प्रताप आर्य, राजेंद्र, अनीता और अन्य ने भाग लिया। पूर्व विद्यार्थियों ने भी भाग लेकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिये गये। मुख्य अध्यापिका श्रीमती उमा दुबे ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया और कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X