हैदराबाद : कादंबिनी हैदराबाद की 403वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन आगामी 15 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे से ऑनलाइन के जरिए किया जायेगा। क्लब की कार्यकारी अध्यक्ष मीना मुथा एवं महासचिव प्रवीण प्रणव ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें-
क्लब के पदाधिकारियों ने आगे बताया कि पहले सत्र में ‘गजल में दुष्यंत कुमार’ विषय पर सुप्रसिद्ध साहित्यकार हरेराम समीप अपने विचार रखेंगे। दूसरे सत्र में कविगण अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। उन्होंने सभी कवि, साहित्यकार और लेखकों से अनुरोध किया है कि ने समय पर उपस्थिति प्रदान करें और कार्यक्रम को सफल बनायें
