हैदराबाद : कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के तत्वावधान में 20 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे क्लब की 396 वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया जाएगा। संगोष्ठी सत्र में डॉ आशा पांडे (सुप्रसिद्ध लेखिका अमरावती महाराष्ट्र) मुख्य वक्ता होंगी। आप ‘अभिलेखों में साहित्य’ विषय पर अपने विचार रखेंगी।
Also Read-
क्लब की संयोजिका मीना मुथा ने यहां जारी बयान में बताया है कि सत्र संयोजक अवधेश कुमार सिन्हा व प्रवीण प्रणव होंगे। दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन होगा। सभी साहित्यकार और कवियों से अनुरोध किया गया है कि दोनों सत्रों में समय पर जुड़कर सफल बनाये। कार्यक्रम के साथ जुड़ने के लिए इस लिंक पर जा सकते हैं- https://meet.google.com/ndj-pbxg-zxm
