हैदराबाद : वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रविवार से किसान सांत्वना यात्रा शुरू हो चुकी है। शर्मिला तेलंगाना में आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों से मिलने के लिए रैतु आवेदन यात्रा (किसान सांत्वना यात्रा) कर रही है। यह यात्रा 23 दिसंबर तक जारी रहेगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, शर्मिला पहले दिन मेदक जिले के नरसापुर निर्वाचन क्षेत्र के कंचनपल्ली में किसान श्रीकांत और महेश के परिवारों से मिलेगी। इसके बाद में लिंगमपल्ली में शेखुलू नाम का एक किसान परिवार से मिलकर सांत्ना देगी। उन्होंने यह बताया कि एमएलसी के कारण स्थगित पदयात्रा संक्रांति के बाद शुरू की जाएगी।
वाईएस शर्मिला ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि सीएम केसीआर ने ‘यासांगी’ मौसम में चावल नहीं लगाने की बात कही थी। किसानों को न्यूनतम मूल्य नहीं मिलने से कर्ज से परेशान किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि आत्महत्या कर चुके हर किसान परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा राशि दें।
उन्होंने कहा कि सौ चूहों को खाने वाली बिल्ली तीर्थ यात्रा पर गई जैसे सीएम केसीआर आज तीर्थयात्रा कर रहे हैं। मगर किया हुआ जाने वाला नहीं है। सैकड़ों किसानों की मौत के लिए केसीआर जिम्मेदार है। यह पाप बेकार में नहीं जाएगा। किसानों को श्मशान वाटिका भेजने वाले केसीआर सरकार के लिए कल यही किसान अर्थी बनाएंगे।
20 दिसंबर को सांत्वना यात्रा निजामाबाद जिले के सैदेशिवारीनगर, लिंगमपेट, नागिरेड्डीपेट मंडल के किसान परिवारों को सांत्वना देगी। 21 को करीमनगर जिले में और 22 को आदिलाबाद जिले में 23 दिसंबर को अन्नोजीगुडा में सांत्वना यात्रा समाप्त होगी।

