हैदराबाद : 11 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतर्गत तीन मैच खेले जाएंगे। 13वां मैच ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच सुबह 11 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें-

इसी क्रम में 14वां मैच ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से होगा। साथ ही 15वां मैच ग्रुप सी में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज पर सबकी नजरें है।
