हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की विशेष बैठक शनिवार को आर्य कन्या विद्यालय सुलतान बाजार में हुई। इस बैठक में मिलिंद प्रकाशन के प्रमुख श्रुतिकान्त भारती को समिति का अध्यक्ष चुना गया। गौरतलब है कि समिति की विभा भारती के निधन के बाद वीणा वादिनी साहित्य समिति का अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था।
इनके अलावा साहित्यकार डॉ प्रभास चन्द्र सिंह चन्दर और पुरुषोत्तम कडेल को उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा श्रीमती उमा तिवारी को अतिरिक्त सह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इस बैठक में वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के विशेष परामर्शदाता के रूप में प्रदीप जाजू, सचिव के रूप में भक्तराम, सह सचिव के रूप में श्रीमती डॉ रेखा देवी वर्मा और सदस्य के रूप में मुमताज सुलताना को नियुक्त किया गया है।
Also Read-
आपको बता दें कि श्रीमती सुधा ठाकुर वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की पहले से मंत्री बनी हुई है। विभा भारती और सुधा ठाकुर के नेतृत्व में 30 मई को यानी हिंदी पत्रकारिता दिवस पर चार पत्रकारों को सम्मानित किया गया था।
