Paris Olympics 2024: 29 जुलाई को भारत का शेड्यूल, इन खेलों में हैं मेडल की उम्मीदें

पेरिस/हैदराबाद : 22 साल की शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत का पहला मेडल दिला दिया। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने गोल्ड/सिल्वर मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया। मनु शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बन चुकीं हैं।

अब तीसरे दिन यानी 29 जुलाई को भी भारतीय खिलाड़ी ऐसे ही चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में एकबार फिर मनु भाकर मेडल की रेस में होंगी। रमिता जिंदल और अर्जुन बबुता से 10 मीटर एयर राइफल में तो मेंस आर्चर इवेंट में गोल्ड मेडल की उम्मीद है। ओलिंपिक में 29 जुलाई को भारत का शेड्यूल इस प्रकार है-

तीरंदाजी

पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल: तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव के प्रदर्शन शाम 6:30 बजे होंगे।

बैडमिंटन

पुरुष युगल (ग्रुप चरण): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल (जर्मनी) का मैच दोपहर 12 बजे, महिला युगल (ग्रुप चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा (जापान) का खेल दोपहर 12:50 बजे और पुरुष एकल (ग्रुप चरण): लक्ष्य सेन बनाम जूलियन कैरेगी (बेल्जियम) का मैच शाम 5:30 बजे होगा।

निशानेबाजी

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन: मनु भाकर और सरबजोत सिंह, रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा का खेल दोपहर 12:45 बजे, पुरुष ट्रैप क्वालीफिकेशन: पृथ्वीराज तोंडईमान का मैच दोपहर 1:00 बजे, 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल: रमिता जिंदल का खेल दोपहर 1:00 बजे और 10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल: अर्जुन बबूता मैच दोपहर 3:30 बजे होगा।

हॉकी

पुरुष पूल बी मैच: भारत बनाम अर्जेन्टीना के बीच शाम 4:15 बजे खेला जाएगा।

टेबल टेनिस

महिला एकल (राउंड ऑफ 32): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) के बीच रात 11:30 बजे खेला जाएगा।

संबंधित खबर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X