Paris Olympics 2024: भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है 10वां दिन, जानिए पूरा शेड्यूल्ड

पेरिस/हैदराबाद: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को अबतक 3 मेडल मिल चुके हैं। भारत के पास खेलों के 9वें दिन बैडमिंटन और बॉक्सिंग में मेडल पक्के करने के मौके थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लक्ष्य सेन को मेंस बैडमिंटन सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, लवलीना महिला बॉक्सिंग (75 KG) के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। ऐसे में पेरिस ओलंपिक का 10वां दिन भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। आइए जानते हैं 10वें दिन कौन-कौन से खिलाड़ी और कौन-कौन सा खेल खेलने वाले हैं।

निशानेबाजी के स्कीट मिश्रित टीम में भारत की ओर से महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका खेलते हुए नजर आएंगे। ये क्वालिफिकेशन राउंड होगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 12.30 बजे से होगी। इसके बाद टेबल टेनिस की बारी आएगी। टेबल टेनिस में महिला टीम प्री क्वार्टर फाइनल खेलने उतरेगी। ये मुकाबला दोपहर 1.30 बजे बजे से खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें-

फिर एथलेटिक्स पर सभी की नजर रहने वाली है। महिला 400 मीटर के पहले दौरे पर किरण पहल हिस्सा लेंगी। यह दौड़ दोपहर 3.57 बजे शुरू होगी। इसके बाद पुरुष 3,000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले उतरेंगे। यह भी पहले राउंड की दौड़ होगी। यह रात 10.35 बजे से होगी। इसके अलावा सेलिंग में महिला डिंगी रेस 9 में नेत्रा कुमानन हिस्सा लेंगी। उनका मुकाबला दोपहर 3.45 बजे से होगा। वहीं, पुरुष डिंगी रेस 9 में विष्णु सरवानन शाम 6.10 बजे से एक्शन में नजर आएंगे। दूसरी ओर महिला डिंगी रेस 10 शाम 4.53 बजे से होगी और पुरुष डिंगी रेस 10 शाम 7.15 बजे से शुरू होगी।

बैडमिंटन में भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाले लक्ष्य सेन अब ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। लक्ष्य का सामना सोमवार को मलेशिया के सातवें वरीयता प्राप्त ली जी जिया से होगा। अगर वह इस मलेशियाई खिलाड़ी को हरा देते हैं तो देश को पेरिस खेलों का चौथा मेडल दिला देंगे। वहीं, उनके पास ओलंपिक मेडल जीतने वाला भारत का पहला पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का भी सुनहरा मौका है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X