साहित्यकार सुरेन्द्र मिश्र कृत लघुकथा एवं कहानी संग्रह का लोकार्पण एवं काव्य संध्या का होगा भव्य आयोजन, आपको भी है निमंत्रण

हैदराबाद : कादम्बिनी क्लब हैदराबाद एवं ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 21 सितंबर कको शाम 4 बजे कीमती सभागार रामकोट में साहित्यकार सुरेंद्र मिश्र कृत लघुकथा संग्रह “दर्पण” एवं कहानी संग्रह “धूप छांव एवं इंद्रधनुष” कहानी संग्रह का लोकार्पण एवं काव्य संध्या का आयोजन किया जाएग।

प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए डॉ अहिल्या मिश्र (क्लब अध्यक्ष ) एवं मीना मुथा (कार्यकारी संयोजिका) ने आगे बताया कि अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. ऋषभदेव शर्मा (वरिष्ठ साहित्यकार) करेंगे। सम्माननीय अतिथि के रूप में रमेश प्रसाद मिश्र, (राजभाषा प्रबंधक पॉवर ग्रिड ऑफ़ इंडिया ) रुद्रनाथ मिश्र (राजभाषा प्रबंधक, एन एम डी सी) मंचासीन होंग। क्लब अध्यक्ष डॉ अहिल्या मिश्र क्लब की संक्षिप्त जानकारी और मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं सभी का स्वागत शब्द पुष्पों से करेंगी। लेखक सुरेन्द्र मिश्र (पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त) अपने मनोभाव रखेंगे।

यह भी पढ़ें-

डॉ संगीता व्यास (एसोसिएट प्रोफेसर ओस्मानिया यूनिवर्सिटी) लघुकथा संग्रह का एवं डॉ सुषमा देवी (एसोसिएट प्रोफेसर बद्रुका कॉलेज) कहानी संग्रह का परिचय देंगी। सभी साहित्य सृजनकारों से अनुरोध है कि आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। प्रथम सत्र का संचालन प्रवीण प्रणव करेंगे। दूसरे सत्र में में काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। अवसर पर सुरुचि भोजन की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X