कादम्बिनी क्लब की यादगार 400 वीं मासिक गोष्ठी, इस विषय पर मुख्य वक्ता रखेगी अपनी बात, आपसे हैं यह अपील

हैदराबाद : कादम्बिनी क्लब हैदराबाद की यादगार 400वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन 16 नवंबर को मध्याह्न 12:30 बजे से गूगल मीट पर ऑनलाइन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सीमा कुमारी (कार्यक्रम निदेशक आकाशवाणी हैदराबाद) मुख्य वक्ता होंगी और ‘रेडियो और हिंदी: एक अटूट रिश्ता’ विषय पर अपनी बात रखेंगी। इस सत्र संयोजक कवि लेखक और साहित्यकार अवधेश कुमार सिन्हा होंगे।

यह भी पढ़ें-

दूसरा सत्र कवि गोष्ठी का होगा। इस सत्र में सभी कवि गण अपनी रचना का पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक लेखक, कवयित्री और साहित्यकार श्रीमती मीना मुथा एवं कवि, लेखक और साहित्याकार प्रवीण प्रणव होंगे। आयोजकों ने आप सभी सुधी जनों से अनुरोध किया है कि समय पर अपनी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनायें। कार्यक्रम से जुड़ने का लिंक नीचे दिया जा रहा है। https://meet.google.com/odd-yqzi-xhd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X