‘सूत्रधार’ का आह्वान, जवानों को बारम्बार करें झुककर नमन…

हैदराबाद : हिन्दी भाषा एवं विश्व की समस्त भाषाओं के विकास हेतु तत्पर अंतरराष्ट्रीय पंजीकृत संस्था ‘विश्व भाषा अकादमी’ एवं ‘सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद, भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में वर्चुअल माध्यम से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सूत्रधार की संस्थापिका सरिता सुराणा ने सभी सम्मानित साहित्यकारों का शब्द पुष्पों से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। रिमझिम झा ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत करके गोष्ठी का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् डेली शुभ लाभ, हैदराबाद समाचार पत्र के सम्पादक गोपाल अग्रवाल के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सरिता सुराणा ने कहा कि अगस्त महीने की 15 तारीख को हम हमारा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाता हैं। क्योंकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर बहुत मुश्किल से यह आज़ादी प्राप्त की। हम उन सबके प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। हमारे उन सभी वीर जवानों को नमन करते हैं, जो रात-दिन हमारी सीमाओं की सुरक्षा हेतु तैनात रहते हैं और अपनी जान की बाजी लगाकर दुश्मन से लोहा लेते हैं। आज़ उन सबके बलिदानों के फलस्वरूप ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं और आजादी का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज़ की हमारी गोष्ठी उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है।

यह भी पढ़ें-

इस काव्य गोष्ठी में मुम्बई से साहित्यकार युगल नवल किशोर अग्रवाल और सुधा अग्रवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की और सीमा सुरक्षा बल के जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित रचनाओं का पाठ किया। कॉलेज छात्रा युवा रचनाकार भारती ने पलाश के फूलों के माध्यम से प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों से सम्बन्धित अपनी सुन्दर भावपूर्ण रचना का पाठ किया। इस गोष्ठी में बेंगलुरु से एडवोकेट अमृता श्री और हैदराबाद से आर्या झा ने लघुकथाओं के माध्यम से अपने भावों की प्रस्तुति दी। वहीं बिनोद गिरि अनोखा, दर्शन सिंह, अमिता श्रीवास्तव, भावना पुरोहित, रिमझिम झा और के कुमार प्रसन्ना ने अपने-अपने अंदाज में अपनी रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां दी।

अध्यक्षीय टिप्पणी देते हुए सरिता सुराणा ने सभी सदस्यों की रचनाओं पर समीक्षात्मक विचार रखे और रचना वैविध्य के लिए सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपनी लघुकथा एवं दोहों की प्रस्तुति दी। आर्या झा ने गोष्ठी का संचालन किया और रिमझिम झा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X