हैदराबाद : केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद केंद्र के बहुउद्देशीय हॉल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत में संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. गंगाधर वानोडे एवं अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन कर माँ शारदे के चरणों में पुष्प सुमन अर्पित किए।
इस दौरान अलग-अलग राज्यों के संस्थान कर्मियों ने अपनी मातृभाषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नेपाल के कर्मचारी धु्रबा द्वारा अपनी मातृभाषा में गीत गाना सभी के आकर्षण का केंद्र रहा है। संस्थान के अध्यापक डॉ. फत्ताराम द्वारा राजस्थानी भाषा में वहाँ के लोकगीत प्रस्तुत किए। डॉ. संदीप कुमार ने अवधी एवं भोजपुरी भाषा में नाट्यगीत प्रस्तुत किया गया।

सजग तिवारी ने एवं डॉ. दीपेश व्यास ने बुंदेली राई गीत व आला खंड प्रस्तुत कर समाँ बाधा। डॉ. एस. राधा ने तेलुगु मातृभाषा में एक प्रेरण कहानी प्रस्तुत की। संस्थान के अन्य कर्मचारी वसीम ने दक्खिनी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्थान के सुरक्षाकर्मी लक्ष्मण ने गुजराती भाषा में लोकगीत प्रस्तुत किया। संस्थान की महिला कर्मचारी राम तथा भानु ने तेलुगु मातृभाषा में गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के अंत में केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. गंगाधर वानोडे ने मराठी भाषा में आज के दिन की उपयोगिता एवं सरकार द्वारा सभी मातृभाषाओं के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए मराठी कविता के साथ अपनी विचार रखे। अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. दीपेश व्यास ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
