जेल में आंख की बीमारी से पीड़ित इमरान खान को मिला विश्व के 14 कप्तानों का साथ, पाकिस्तान सरकार से की यह अपील

हैदराबाद : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और 1992 में वर्ल्ड कप जीतने वाले इमरान खान इस समय पाकिस्तान की जेल में बंद है और वे आंख की बीमारी से पीड़ित है। खबरे आई है कि जेल में उनका इलाज भी ठीक से नहीं किया जा रहा है।

इस क्रम में विश्व के 14 दिग्गज कप्तानों ने सामुहिक रूप से पाकिस्तान सरकार से ढाई साल से जेल में बंद इमरान खान के लिए बेहतर इलाज की अपील की है। अपील करने वालों में भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और सुनील गावस्कर भी हैं। 17 फरवरी को कप्तानों की तरफ से जारी किए गए एक बयान में पाकिस्तान सरकार से ये अपील की गई है कि पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान इमरान खान को तुरंत मेडिकल मदद मिले और हिरासत में उनके साथ इज्जत से पेश आयेय़ इसके अलावा उनको हर वो चीज मिले जिसकी उन्हें जरूरत है।

इस अपील में उनकी बताई गई हेल्थ प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए उनकी पसंद के क्वालिफाइड स्पेशलिस्ट डॉक्टर, सही और लगातार मेडिकल मदद, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से हिरासत में मानव अधिकार, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य रेगुलर विजिट, बिना किसी देरी या रुकावट के के किया जाये। अपील करने वालों में माइकल एथरटन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, कपिल देव, स्टीफन वॉ और जॉन राइट शामिल हैं.

क्रिकेट दुनिया के इन दिग्गज कप्तानों की ये आवाज उस समय उठी है जब इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ की उनकी एक आंख की रोशनी लगभग चली गई है। इमरान खान की पार्टी पीटीई और उनकी बहनों का कहना है कि जेल में इमरान खान के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जा रहा है और ना ही उनका सही तरीके से मेडिकल ट्रीटमेंट किया जा रहा है। पार्टी का ये भी कहना है कि इमरान खान से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है यहां तक कि उनकी बहनों को भी उनसे मिलने से रोका जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद इमरान खान से किसी को भी मिलने नहीं दिया जाता है। पार्टी का ये भी कहना है कि ये सब पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के इशारों पर हो रहा है।

यह भी पढ़ें-

आपको बता दें कि इमरान खान की सरकार को 2022 में नो कॉन्फिडेंस मोशन के जरिये गिराया गया और फिर जब वहां की सरकार और आर्मी चीफ बदले तो उसके बाद से इमरान खान की मुश्किले और भी बढ़ी। उन पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज करके अगस्त 2023 में जेल में डाल दिया गया। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी का कहना है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले राजनीति से प्रेरित हैं। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X