Note: https://www.facebook.com/telanganasamachar, @Rajanna83856570 – You can also read this news on Twitter. Please follow…
हैदराबाद : केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा हिंदी दिवस हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हैदराबाद केंद्र पर चले 489वें नवीकरण प्रशिक्षण एवं हैदराबाद शहर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए निबंध लेखन, कविता, गीत गायन, हिंदी में पोस्टर निर्माण, बैनर, वाद-विवाद तथा स्वरचित काव्य पाठ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 117 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें संस्थान द्वारा चलाए जा रहे 489वें नवीकरण पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों के लिए भाषण प्रतियोगिता (हिंदी शिक्षण में तकनीकी चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ) का आयोजन किया गया जिसमें शशिराज ने प्रथम स्थान, चौव्हान शिवकुमार ने द्वितीय स्थान एवं रमादेवी चिलुवेरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं मेरू इंटरनेशनल स्कूल, मियापुर, हैदराबाद के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चातुर्या तव्वा ने प्रथम स्थान, वीया दुगड़ ने द्वितीय स्थान एवं प्रवण गादे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला परिषद हाईस्कूल, याप्राल, अलवाल, मेडचल, हैदराबाद के छात्रों के लिए काव्य पाठ गीत गायन हिंदी पाठ्यपुस्तक की कविता विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें खसार बानो ने प्रथम स्थान, मेदराम रोहित ने द्वितीय स्थान एवं डाकुरू नीहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त की।
यह भी पढ़ें-
सरकारी डिग्री कॉलेज, सीताफल मंडी, सिकंदराबाद के छात्रों के लिए निबंध (शिक्षा में तकनीकी का उपयोग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मोहम्मद खालिद को प्रथम स्थान, मोहम्मद अहमद अली को द्वितीय स्थान, एच. नंदिनी को तृतीय स्थान एवं बी. वेल्लेला कुट्टी को प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। इंदिरा प्रियदर्शिनी सरकारी डिग्री कॉलेज फार बुमेन (ए), नामपल्ली, हैदराबाद के छात्राओं के लिए स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें जी. साक्षी ने प्रथम स्थान, प्रियंका शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं स्वाति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम का समापन समारोह केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद केंद्र के बहुउदेशीय हॉल में केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के निदेशक प्रो. सुनील बाबुराव कुळकर्णी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. अनुपमा उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में अतिथि द्वारा सभी उपस्थित 16 विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा शेष सम्मिलित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। प्रत्येक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 1000, 700 एवं 500 रुपये का पुरस्कार संस्थान द्वारा दिया गया।
