हिंदी साहित्य सेवक परिवार की राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन, इन कवियों ने किया कविता पाठ

हैदराबाद : हिंदी साहित्य सेवक परिवार के तत्वावधान में राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवियत्री आदरणीया गीता अग्रवाल उपस्थिति रही है। मुख्य अतिथि की अनुमति से कार्यक्रम की शुरुआत शीतल गुप्ता द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती वंदना से हुई।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन और धन्यवाद ज्ञापन हिंदी अध्यापक उमेश चंद यादव द्वारा किया गया तथा मुख्य अतिथि का परिचय हिंदी अध्यापिका श्वेता प्रसाद द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम गुगल मीट द्वारा आनलाइन किया गया जिसकी मिटिंग आइडी एवं तकनीकी सहयोग नस्र ब्वायज् स्कूल गच्चीबौली साइबराबाद के हिंदी अध्यापक उमेश चंद यादव द्वारा किया गया।

आदरणीया गीता अग्रवाल ने कहा कि हिंदी साहित्य की सेवा में हिंदी साहित्य सेवक परिवार का कार्य और योगदान सराहनीय है। हिंदी साहित्य सेवक परिवार हिंदी अध्यापकों एवं नये रचनाकारों तथा शोधकर्ताओं का मार्गदर्शन करता है तथा रोजगार दिलाने में सहायता करता है। इस कार्यक्रम में अनेक कलमकारों ने अपनी असीम प्रतिभा का प्रदर्शन किया और काव्य पाठ कर सबका मन मोह लिया। किसी ने माँ की ममता, देशभक्ति, स्वतंत्रता की कहानी, भ्रष्टाचार तो किसी ने किन्नर समाज के दर्द को मार्मिकता से प्रस्तुत किया।

Also Read-

कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्वत जन थे- गीता अग्रवाल, श्वेता प्रसाद, विनोद गिरि ‘अनोखा’, शीतल गुप्ता, गंगा पचौरी, रंजीता पाण्डेय, हेमचन्द्र सकलानी, उमेश चंद यादव, विजेता शर्मा, डॉ ममता देवेंद्र पचौरी, अविनाश दिलीप कांबळे आदि ने काव्य पाठ किया तथा सूरज पासवान आदि श्रोताओं ने काव्य गोष्ठी का आनंद लिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्वत जनों ने हिंदी साहित्य सेवक परिवार के व्यवस्थापक उमेश चंद यादव का हौसला बढ़ाया और इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय टिप्पणी करते हुए आदरणीया गीता अग्रवाल ने सभी कलमकारों की तारीफ़ की और अलग – विधाओं में रचना करने के सुझाव भी दिये। मुख्य अतिथि के सुझाव पर रचना करने आश्वासन दिये। फिर मुख्य अतिथि की अनुमति से कार्यक्रम को विराम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X