ब्रह्मर्षि सेवा समाज के कार्यकारिणी का बैठक और पूर्णिमा का पूजा का भव्य आयोजन

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद के कार्यकारिणी की बैठक और प्रतिमाह पूर्णिमा के दिन होने वाले सत्यनारायण कथा समाज के अपने परशुराम मंदिर जगतगीरगुट्टा में आयोजित हुआ। समाज के महासचिव सुनील सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बैठक का मुख्य विषय गत रामनवमी पूजा की समीक्षा और मंदिर में निर्माण का कार्य रहा है।

समाज के अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष अनीता राय, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, गोविंद राय, कॉरोस्पांडेंट रंजीत कुमार शुक्ला, आर एस शर्मा, महिला अध्यक्ष उषा शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार, मोहन सिंह, अमर सिंह, स्वप्निल राय, सुधा राय, डॉ आशा मिश्रा, गीतू शर्मा, मीतू शर्मा, प्रियंका सिंह बैठक में शामिल हुए। अध्यक्ष ने मंदिर में निर्माण कार्य के अन्तर्गत चारदीवारी निर्माण और रैंप निर्माण का कार्य सर्व अनिवार्य बताया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर की परिक्रमा हेतु मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की भी आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त मंदिर परिशर में एक नवग्रह मंदिर निर्माण की बात की गई ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु मंदिर में पधार सके।

उपस्थित पदाधिकारियों ने मंदिर के चारों कोनों का मुआयना किया ताकि एक स्पष्ट अनुमान लगाया जा सके कि कार्य किधर से प्रारंभ किया जाये। इसमें खर्च होने वाले राशि का एक अनुमान लगाया गया जिसे इकट्ठा करने पर भी चर्चा की गई। राशि जमा करने के लिए सभी सदस्यों से गुज़ारिश की गई कि उनका सहयोग बहुत अनिवार्य है अतः वे वैयक्तिक या सामूहिक रूप से इस कार्य में सहयोग करें। समाज के सदस्यों का छोटा से छोटा सहयोग भी समाज को बल प्रदान करेगा और इस अहम कार्य को संपन्न करने में मदद करेगा। पूर्व अध्यक्षों ने सुझाव दिया कि कार्य शुरू करने से पहले एक नक़्शा बनाया जाये ताकि प्लान स्पष्ट हो जाये और कार्य की शुरुआत सुचारू रूप से की जाये।

इसी समय दूसरी तरफ़ मंदिर में सत्यनारायण भगवान की कथा और पूजा जो हर महीने पूर्णिमा के दिन की जाती है संपन्न हुआ। अनीता राय, स्वप्निल राय और गीतू शर्मा पूजा के मुख्य यजमान बने अतः इनके साथ एस एन शर्मा, कार्तिक, मीतु शर्मा, अनुराग राय और निधी राय पूजा पर बैठकर पूजा संपन्न किए। कथा के बाद हवन और आरती की गई जिसमें उपर्युक्त उपर्युक्त सदस्यों के अतिरिक्त सरिता सिंह, अनुराग शर्मा, मधु सिंह, प्रशांत सिंह, रूपाशी सिंह, विग्नेश कुमार सिंह, प्रभा देवी, मुकुंद सिंह, प्रणव आनंद, अभिशेक कुमार आदि पूजा में शामिल हुए। प्रसाद वितरण और रात्रि भोज के साथ पूजा और बैठक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X