रूस में भूकंप, जापान और अमेरिका में खतरा, जानें अब तक का पूरा हाल

हैदराबाद : रूस में आये भयंकर भूकंप आने के बाद जापान और अमेरिका में सूनामी का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। रूस के कामचटका में भूकंप आने के बाद सूनामी आ गई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई। इसकी वजह से जापान और अमेरिका में सूनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी ओर हवाई और जापान ने जहां अपने सूनामी अलर्ट को घटा दिया है। वहीं चिली ने इसे अपने प्रशांत तट के अधिकांश हिस्सों के लिए सबसे उच्च स्तर पर पहुंचा दिया है और लोगों को तटवर्ती इलाकों से तुरंत निकालने के आदेश दिए हैं। उधर, कैलिफोर्निया के तटीय क्षेत्रों के लिए जारी सलाह को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, फ्रेंच पोलिनेशिया, जो दक्षिण प्रशांत में 100 से अधिक द्वीपों का समूह है, वहां अब भी 4 मीटर तक ऊंची लहरों की चेतावनी बनी हुई है, जिससे खतरा बरकरार है।

प्रशांत महासागर में आए भूकंप के बाद अतिरिक्त झटकों की आशंका जताई जा रही है। इससे पूरे “पैसिफिक रिम” को सूनामी वॉच पर रखा गया है। उत्तरी कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी चेतावनी अब भी प्रभावी है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया से लेकर अमेरिका के वेस्ट कोस्ट होते हुए मैक्सिको तक के प्रशांत तटीय क्षेत्र को सूनामी एडवाइजरी के तहत रखा गया है। इतने बड़े तीव्रता के भूकंप के बाद भी किसी प्रकार के जान माल नुकसान की खबर नहीं है।

Also Read-

जापान के प्रशांत तट पर सुनामी एडवाइजरी जारी है। वहीं ताइवान, फिलीपींस, चीन के शंघाई और झेजियांग क्षेत्रों तथा जापान के अन्य क्षेत्रों से चेतावनी हटा ली गई है। रूस के कामचटका प्रायद्वीप, सखालिन द्वीप और उत्तरी कुरील द्वीपों के सेवेरो-कुरिल्स्क से भी अलर्ट समाप्त कर दिया गया है। पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, मार्केसास द्वीपों के उआ हुका, नुकु हीवा और हिवा ओआ तथा वानुआतु में खतरे का अलर्ट जारी किया गया है।

समोआ में एडवाइजरी जारी है जबकि टोंगा, फिजी, कुक आइलैंड्स, गुआम, सीएनएमआई और अमेरिकी समोआ से अलर्ट हटा लिया गया है। चिली, एल साल्वाडोर, कोस्टा रिका और निकारागुआ में सुनामी की सीधी चेतावनी दी गई है। कोलंबिया के प्रशांत तटीय इलाकों और इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीपों में एडवाइजरी जारी है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X