नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस को बताया कि भारत ने अपनी शर्तों पर इस सीजफायर के लिए सहमति दी है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को फिर से बात करेंगे।
खबरों के अनुसार, दोनों देशों के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए सीधी बातचीत हुई। आज दोपहर पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स ने बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सीजफायर पर सहमति बनी। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी अन्य मुद्दे पर या किसी अन्य स्थान पर बातचीत का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं।
ट्रंप के ट्वीट के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सीजफायर की बात कही। उन्होंने एक्स पर कहा, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है। यह कदम दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, अभी अन्य मुद्दों पर बातचीत की कोई योजना सामने नहीं आई है।
Also Read-
భారత్ – పాకిస్థాన్ల మధ్య కాల్పుల విరమణ
హైదరాబాద్ : భారత్ – పాకిస్థాన్ల మధ్య కాల్పుల విరమణ ఒప్పందానికి ఇరుదేశాలు అంగీకరించినట్లు భారత్ విదేశాంగ కార్యదర్శి విక్రమ్ మిస్రీ ప్రకటించారు. సాయంత్రం 5 గంటల నుంచి కాల్పుల విరమణకు అంగీకరించినట్లు ధృవీకరించారు.
మధ్యాహ్నం 3.15 గంటలకు భారత్ డీజీఎంఓకి పాక్ డీజీఎంఓ ఫోన్ చేసి కాల్పులు విరమించాలని కోరినట్లు మిస్రీ తెలిపారు. ఈనెల 12న సాయంత్రం 5 గంటలకు మరోసారి ఇరుదేశాల డీజీఎంఓల మధ్య చర్చలు జరగనున్నట్లు చెప్పారు. మరోవైపు పాక్ మంత్రి ఇషాక్దర్ కూడా కాల్పుల విరమణ ఒప్పందాన్ని అంగీకరించినట్లు తెలిపారు. ఇరుదేశాలు కాల్పుల విరమణకు అంగీకరించడంతో ఆపరేషన్ సిందూర్కు బ్రేక్ పడింది.
భారత్-పాక్లతో జరిపిన చర్చలపై అమెరికా కార్యదర్శి రూబియో స్పష్టతనిచ్చారు. అమెరికా వైస్ ప్రెసిడెంట్ జేడీ వాన్స్తో కలిసి ఇరుదేశాలతో చర్చలు జరిపినట్లు ప్రకటించారు. ఇరుదేశాల ప్రధానమంత్రులతో పాటు భారత్ విదేశాంగశాఖ మంత్రి జై శంకర్, అజిత్ దోవల్ తో, పాక్ ఆర్మీ చీఫ్ అసిఫ్ మునీర్, పాక్ ఎన్ఎస్ఏ మాలిక్ తోనూ చర్చలు జరిపామన్నారు. అమెరికా దౌత్యంతో భారత్ – పాక్ కాల్పుల విరమణకు అంగీకరించాయని రూబియో స్పష్టం చేశారు. (ఏజెన్సీలు)
