हैदराबाद/पटना: 20 नवंबर को बिहार में 10वीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। एनडीए के विधायक दल ने नीतीश कुमार ने अपना नेता चुना है। एनडीए को मिली बड़ी जीत के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री हो रहे है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। 19 साल से बिहार के नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। फिर भी सूची में वे बहुत नीचे है।
सबसे ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का अनुभव पवन कुमार चामलिंग के पास है। वे 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक सिक्किम से मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पवन चामलिंग करीब 25 सालों तक सिक्किम के सीएम रहे। उनकी पार्टी ने लगातार पांच बार जीत दर्ज की। वे भारत के सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहने वाले नेता हैं। इस तरह दूसरा नाम ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक का है। वे 5 मार्च 2000-12 जून 2024 24 साल तक ओडिशा में शासन किया। यहां 2024 में हुए चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिली थी। पिछले साल अगर बीजेडी की सरकार में नवीन पटनायक सीएम बनते तो वह पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ देते थे।
पश्चिम बंगाल से पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसे 23 साल तक पश्चिम बंगाल की सरकार चला चुके है। वह 23 साल (21 जून 1977-5 नवंबर 2000) तक मुख्यमंत्री रहे हैं। गेगोंग अपांग 23 साल तक अरुणाचल प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। एक समय में अरुणाचल की पूरी राजनीति उनके इर्द-गिर्द ही घुमती थी।
Also Read-
इसी क्रम में लाल थानहावला ने तीन अलग-अलग कार्यकालों में 22 साल मिजोरम के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका पहला कार्यकाल 5 मई 1984-21 अगस्त 1986 तक, दूसरा 24 जनवरी 1989-3 दिसंबर 1998 तक, तीसरा 11 दिसंबर 2008-15 दिसंबर 2018 तक रहा है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम विरभद्र सिंह अलग-अलग कार्यकालों में 21 साल तक राज्य की कमान संभाल चुके हैं। माणिक सरकार मार्च 1998 से 2018 तक (19 साल 363 दिन) त्रिपुरा के सीएम रह चुके हैं। इस सूची में आठवें नंबर पर नीतीश कुमार हैं। वह 3-11 मार्च 2000, 24 नवंबर 2005-20 मई 2014, 2 फरवरी 2015-अब तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने 19 साल 93 दिन सीएम के रूप में काम किया।
तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि 18 साल तक राज्य की सत्ता संभाल चुके हैं। वह 10 फरवरी 1969-31 जनवरी 1976 तक, 27 जनवरी 1989-30 जनवरी 1991 तक, 13 मई 1996-14 मई 2001 तक, 13 मई 2006-16 मई 2011 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस सूची में 10वें नंबर पर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल हैं। वह 27 मार्च 1970-14 जून 1971, 20 जून 1977-17 फरवरी 1980, 12 फरवरी 1997-26 फरवरी 2002, 1 मार्च 2007-16 मार्च 2017 तक 18 साल 250 दिन तक मुख्यमंत्री रहे हैं।
