Big Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में प्रेमिका के 35 टुकड़े करके हर दिन फेंकता रहा हैवान प्रेमी

हैदराबाद: देश की राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मुंबई में दोनों मिले और जल्दी ही एक दूसरे के करीब भी आ गये। मौजमस्ती भी करने लगे। परिवार वालों को यह पसंद नहीं आया। इसके चलते दोनों दिल्ली आ गये और मेहरौली में एक फ्लैट में रहने लगे। इसके बाद जो हुआ आपके रोंगटे तो क्या आपके होश उड़ जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। उसने क्रूरता की हद पार करते हुए श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किये और दिल्ली में हर दिन फेंकता रहा। दिल्ली पुलिस ने आज उस हैवान को गिरफ्तार कर लिया। आफताब ने हत्या की साजिश कुछ इस तरह बुनी थी कि उस तक पहुंचने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। आखिरकार 6 महीने बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मोहब्बत से मर्डर की ये खूनी कहानी है।

किसी को भी यकीन नहीं होगा कि आफताब इतनी घिनौनी और क्रूर वारदात को अंजाम दे सकता है। इसका पूरा नाम आफताब अमीन पूनावाला है। उसने शव के टुकड़े कर दिल्ली में एक नहीं, कई जगहों पर फेंका दिया। श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली थी। आफताब ने पुलिस को काफी चकमा देने की कोशिश की। उसे यकीन था कि पुलिस श्रद्धा के शव तक कभी पहुंच नहीं पाएगी और उसका राज हमेशा के लिए राज ही बना रहेगा।

पुलिस ने पूरी घटना बताई तो सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। 18 मई को किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ तो आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंटकर श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शरीर के 35 टुकड़े कर दिये और उसे रखने के लिए फ्रिज खरीदा। शायद हैवानियत की इस कहानी को पढ़ते समय आपको नेटफ्लिक्स की कोई क्राइम सीरीज याद आ जाए। अगले 18 दिनों तक आफताब आधी रात के बाद घर से निकलता और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंकता रहा।

यह कहानी मुंबई से शुरू होती है। एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में 26 साल की श्रद्धा काम करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात पूनावाला से हुई। दोनों डेटिंग करने लगे और ज्यादा समय साथ बिताने लगे। उनके रिलेशनशिप को परिवार वालों ने स्वीकार नहीं किया। ऐसे में घरवालों को बिना बताए ये दिल्ली चले आए। यहां मेहरौली इलाके में फ्लैट लिया और यहीं पर दोनों मिलजुल कर रहने लगे। दोनों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X