हैदराबाद : काव्य कौमुदी बहुभाषी अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में 31 जनवरी को श्री राजन चौधरी और अन्य पुरस्कार प्रदान तथा अंतरराष्ट्रीय बहुभाषीय कवि सम्मेलन का आयोजन आरोग्य अस्पताल के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कवि और मिलिंद प्रकाशन प्रमुख श्रुतिकान्त भारती उपस्थित थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ मोहन गुप्ता, श्रीमती सुधा ठाकुर तथा साहित्यकार श्री राजन चौधरी जी के पुत्र रोहित आर चौधरी मंच पर आसीन हुए। इस कार्यक्रम में सुविख्यात शास्त्रीय संगीत गायक उदय भास्कर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने राजन चौधरी के साथ बिताए पलों को याद किया। शास्त्रीय नृत्य विद्यालय की छात्राओं ने अपनी शिक्षिका डॉ ज्योति शेखर के सानिध्य में शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। थाईलैंड के पत्तरापोल टैंगुराय (हैदराबाद यूनिवर्सिटी से भरतनाट्यम में M P A कर रहे हैं छात्र) ने थाई और भरतनाट्यम का फ्यूज़न प्रस्तुत किया। समारोह में सभी पुरस्कार ग्रहिताओं को शॉल, मोमेंटो एवं धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।


यह भी पढ़ें-
पुरस्कार एवं पुरस्कृत साहित्यकार इस प्रकार है-
श्री राजन चौधरी साहित्य हिंदी पुरस्कार पाने वाले में- श्रीमती मीना चौहान (दिल्ली), श्रीमती शालिनी नंदकेयोल्यार (कोलकाता), डॉ के तेजस्वनि (गीतम यूनिवर्सिटी हैदराबाद), श्रीमती मोऊ मल्लिक दे (हैदराबाद) व श्रीमती पी पद्मावती (हैदराबाद), डॉ राम चन्द्र प्र सिन्हा साहित्य पुरस्कार बांग्ला व संस्कृत पुरस्कार पाने वालों में- डॉ दुलाल चंद्र मल्लिक (राँची यूनिवर्सिटी राँची) व डॉ शशिरेखा रेड्डी (हैदराबाद), श्री द्वारिका प्र. मौर्य साहित्य हिंदी पुरस्कार पाने वाले सुश्री के गीता (हैदराबाद) और काव्य कौमुदी उत्कृष्ट साहित्य पुरस्कार पाने वालों में थानाफाट लैपसिरिकुल (थाईलैंड) शामिल हैं।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बहुभाषीय कविसम्मेलन में कविगण- श्रीमती सुधा ठाकुर, पुरुषोत्तम कड़ेल, अनिल कुमार गुप्ता, डॉ मुमताज़, सविता, श्रीमती उमा सोनी, डॉ रेखा देवी वर्मा, श्रीमती मीना चौहान हिंदी, श्रीमती यादमा सिमी और पी पद्मावती ने हिंदी में कविता पाठ किया। जबकि उदयश्री व डॉ के तेजस्विनी तेलुगु ने तेलुगु, श्रीमती पद्मा डाबर टकशाली व श्रीमती अरुंधति कुलकर्णी ने मराठी, डॉ शशिरेखा रेड्डी ने संस्कृत, तोटा राधिका ने तमिल, मऊ मल्लिक दे ने बांग्ला, थानाभद लैपसिरिकुल ने हिंदी & थाई भाषा, आइज़ बैंकॉक ने हिंदी & थाई भाषा में कविता सुनाई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमुद बाला ने किया और डॉ तृषिता मुखर्जी ने कार्यक्रम की व्यवस्था की। अल्पाहार और धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ।
