World Cup 2023: भारत के फाइनल में प्रवेश, फिर भी रहा यह विवाद, महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर ने दिया ऐसा मुंहतोड़

मुंबई: भारत ने न्यूजलैंड को 70 रनों से हराया और शान से फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच को देखने वाले पांच करोड़ दर्शक गर्व महसूस कर रहे है। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि वह अपने लिए मौके का इंतजार कर रहे थे और उन्हें खुशी है कि भारत की विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर 70 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। शमी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर सात विकेट लेकर भारतीय रिकॉर्ड बनाया। यह पहला अवसर है जबकि भारत के किसी गेंदबाज ने वनडे मैच में सात विकेट हासिल किए।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शमी को भारत के शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिला था लेकिन इसके बाद जब उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया तो उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की। वह अभी तक इस टूर्नामेंट में 23 विकेट ले चुके हैं। गौरतलब है कि भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए और इस तरह से विश्व कप के नॉकआउट चरण में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई।

इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल से पहले पिच काफी चर्चा में था। रिपोर्ट्स आई कि बीसीसीआई ने पिच बदल दिया है। पहले मुकाबला नई पिच पर होनी थी लेकिन अब यह उस पिच पर होगा, जहां दो मुकाबले हो चुके हैं। पिच धीमी होने की बात कही गई। कोई कह रहा था कि यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी। अंत में यह पाटा पिच निकली और इसपर 700 से ज्यादा रन बने। इसके बाद महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का गुस्सा देखने लायक था। टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पिच का विवाद शुरू करने वालों की जमकर क्लास लगाई।

उन्होंने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा- सभी बेवकूफ जो पिच बदलने की बात कर रहे थे। अब रुक जाओ। भारतीय क्रिकेट पर आक्षेप लगाना बंद करों। लोगों ने ध्यान आकर्षित करने के लिए या कुछ और भी बहुत सी बातें कही हैं। यह सब बकवास है। पिच वहीं थी और अगर बदली भी तो दोनों टीमों के लिए टॉस से पहले वहीं थी। पारी के बीच में इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। टॉस होने के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। सुनील गावस्कर ने कहा कि अच्छी टीम किसी भी पिच पर खेलती और जीतती है। उन्होंने आगे कहा- यदि आप एक अच्छी टीम हैं, तो आप उस पिच पर खेलते हैं और जीतते हैं। भारत ने ऐसा किया है। इसलिए पिचों के बारे में बात करना बंद करें। वे पहले से ही अहमदाबाद के बारे में बात कर रहे हैं और दूसरा सेमीफाइनल भी नहीं हुआ है। वे अहमदाबाद में पिच बदले जाने की बात कर रहे हैं, नॉनसेंस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X