मिधानि ने आदित्य-एल1 में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, CMD Dr SK झा ने कहा- “आत्मानिर्भरता के लिए अर्जित किया है सम्मान”

हैदराबाद: इसरो द्वारा 2 सितंबर को 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के अवसर पर, मिधानि इसरो को बधाई देता है और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए विशिष्ट धातुओं और मिश्र धातुओं की आपूर्ति के माध्यम से अपने योगदान पर बहुत गर्व करता है।

मिधानि द्वारा विनिर्मित महत्वपूर्ण सामग्रियों का उपयोग आदित्य-L1 लॉन्चर वाहन PSLV-C57 और कई अन्य घटकों में किया गया है। लॉन्चर को मिधानि की महत्वपूर्ण सामग्रियों से बनाया गया है। जैसे Ti-6Al-4V टाइटेनियम मिश्र धातु का उपयोग PS4 टैंक तथा गैस की बोतलों में किया जाता है, C-103 नाइओबियम मिश्र धातु का उपयोग PS4 थ्रस्ट चैंबर के लिए, सुपरको 605 कोबाल्ट मिश्र धातु का PS2 थ्रस्ट चैंबर में अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील का उपयोग मोटर केस और 15CDv6 का मोटर केस स्ट्रैप और बेस रिंग पर के लिए उपयोग किया जाता है।

इसरो की स्थापना से लेकर उसके नवीनतम परियोजनाओं तक मिधानि अपने द्वारा विनिर्मित विशेष सामग्री की आपूर्ति करने में प्रतिबद्धता दृढ़ता के साथ प्रकट करता रहा है। इस गौरवपूर्ण क्षण में मिधानि के सीएमडी डॉ. एसके झा ने कहा कि “इसरो ने अपने द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किए गए भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 जैसी अंतरिक्ष परियोजनाओं से हमारे देश और विशेषकर आत्मानिर्भरता के लिए सम्मान अर्जित किया है।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X