कर्नाटक: अविवाहित महिला ने दिया शिशु को जन्म, अस्पताल की शौचालय खिड़की से बाहर फेंककर हो गई फरार

बेंगलुरु (कर्नाटक): एक अविवाहित महिला ने एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद अस्पताल के शौचालय की खिड़की से बाहर फेंक दिया और फरार हो गई। दिल दहलाने और विचलित करने वाला यह मामला बेगलुरु जिले के उत्तर तालुका के हेसरघट्टा में प्रकाश में आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हेसरघट्टा निवासी और अविवाहिता महिला (22) अवैध संबंध के चलते गर्भवती हो गई। महीने पूरे होने के बाद प्रसूति के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती भी हो गई। इस दौरान उसने एक सुंदर-सा बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने बच्चे को अस्पताल के शौचालय की खिड़की से बाहर फेंक दिया और फरार हो गई।

बहुत देर तक वह महिला और शिशु लौटकर नहीं आते देखकर अस्पताल के कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत मादनायकनहल्ली पुलिस को दी। पुलिस ने उस महिला की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इलाज के लिए उसे लक्ष्मीविलास अस्पताल में भर्ती किया। मृतक नवजात शिशु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

इसके साथ ही पुलिस ने अविवाहिता महिला को गर्भवती करने वाले गुडेमारनहल्ली गांव निवासी शशांक (25) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X