अंधा प्यार : शादीशुदा महिला घर के सामने तीन बच्चों के प्रेमी ने पेट्रोल डालकर कर ली आत्महत्या

हैदराबाद : एक विवाहित व्यक्ति ने एक विवाहिता प्रेमिका महिला के घर के सामने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसने कहा, “मैं तेरे बिना नहीं रह सकता हूं।”

पुलिस के अनुसार, नागोल निवासी 35 वर्षीय सुरेश हिमायतनगर के एक जेरोक्स सेंटर में काम करता था। उसके बाजू के यादव गली में एक महिला अन्य कंपनी में काम करती है। तीन बच्चों की महिला मतभेदों के चलते पति से दूर अकेली रह रही है। सुरेश को भी पत्नी और तीन बच्चे हैं।

इसी बीच दोनों में परिचय हो गया। यह परिचय प्यार में बदल गया। मगर हाल ही में महिला अपने पति के पास वापस चली गई। उस महिला को लेकर सुरेश अपनी पत्नी से झगड़ा भी करता था।

सुरेश उस महिला को तीन-चार दिन से फोन कर रहा था। मगर महिला फोन नहीं उठा रही थी। आखिर उसने एक संदेश भेजा कि वह पति और बच्चों के साथ खुश है। हमारे बीच अब तक जो अवैध संबंध बने थे, अब बंद कर देते हैं। यह संदेश पढ़कर सुरेश बहुत दुखी हो गया।

सुरेश शनिवार रात 11.30 बजे शराब के नशे में विवाहिता प्रेमिका महिला के घर गया और वहां पर हंगामा खड़ा किया। स्थानीय लोगों ने उसे समझा कर घर भेज दिया। रविवार को सुबह 5.30 बजे पेट्रोल की बोतल लेकर वह फिर उस महिला के घर गया और दरवाजा खटखटाया। महिला के बाहर आते ही उसने कहा, “तेरे लिए अब मैं मर जा रहा हूं।” कहते हुए अपने साथ लेकर आये पेट्रोल शरीर पर डाल आग लगा ली। सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही नारायणगुड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसके स्वास्थ्य की जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके चलते उसे गांधी अस्पताल में भेज दिया गया। इस बारे में उसके पत्नी को सूचित किया गया। मगर पहले तो वह आने से इंकार कर दिया। मगर पुलिस के समझाने पर वह अस्पताल आ गई। सोमवार को सुरेश की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X